कानपुर में गुरुवार को कोरोना से 12 और रोगियों की मौत हो गई है। अस्पतालों में 24 घंटे के अंदर 10 मौतें हुई हैं। इसके कुछ देर पहले दो और मौत हुईं जिन्हें पोर्टल पर देर से अपडेट किया गया। कुल 12 मौत पोर्टल पर अपडेट की गईं।
लेकिन इनकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है। इसके साथ ही शहर में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 18 हजार 800 हो गई है। कोरोना से अब तक 1146 लोग मर चुके हैं। कोरोना संक्रमित सात रोगियों की मौत हैलट में हुई है। इसके अलावा तीन रोगियों की मौत रामा मेडिकल कालेज और एक-एक रोगी की मौत नारायणा मेडिकल कालेज और एसपीएम हॉस्पिटल में हुई है।