कानपुर में मंगलवार को कोरोना से 10 और रोगियों की मौत हो गई है। साथ ही 30 रोगी अति गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। मंगलवार को पोर्टल पर कोरोना से 10 मौतों का ब्योरा अपडेट किया गया। इनमें चार की मौत 24 घंटे के अंदर हुई।
वैसे मौतों की संख्या और अधिक हो सकती है, लेकिन इन्हें अभी अपडेट नहीं किया गया है। अप्रैल के महीने में मंगलवार को पहली बार जितनेे नए संक्रमित मिले, उससे अधिक संक्रमण मुक्त हुए हैं। नए कोरोना संक्रमित 1741 मिले हैं। वहीं अस्पतालों से 28 और होम आइसोलेशन से 1773 संक्रमण मुक्त हो गए।