अधिकारियों को आशंका है कि कहीं टिकटों के रुपये वापस न करने पड़ें। साउथ अफ्रीका सीरीज खेलने भारत आ रही है। एक मैच यूपीसीए को भी मिला है। यह 15 मार्च को इकाना स्टेडियम में होना है।
टिकटों की बिक्री ऑनलाइन चल रही है। यूपीसीए के पदाधिकारियों के मुताबिक कोरोना के खौफ के चलते टिकटों की बिक्री धीमी है, बीसीसीआई अध्यक्ष के बयान के बाद इसे और भी धीमा कर दिया गया है। 50 हजार की दर्शक दीर्घा वाले इकाना स्टेडियम की अभी 25-30 प्रतिशत टिकटें बिकी हैं।
यदि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बिना दर्शकों के मैच कराने का निर्णय लेता है तो हमलोग भी उसे स्वीकार करेंगे। फिलहाल अभी टिकट की बिक्री भी काफी कम हुई। बयान के बाद और भी कम कर दी गई है। होली के बाद इस पर मिलकर निर्णय लिया जाएगा। - युद्धवीर सिंह, सचिव, यूपीसीए