फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवकों समेत छह और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
रसूलाबाद की सेंट्रल बैंक में बिना मास्क के चालान जमा करने पहुंचे लोग। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोविड नियमों का पालन न करने से जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को शिवली के तीन समेत कुल छह लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1869 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि आरटीपीसीआर से जांच में अकबरपुर कस्बे के नेहरूनगर के रहने वाले एक युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मैथा तहसील क्षेत्र के गारब के रहने वाले वृद्ध, मदारपुर का युवक व कुढ़वा गांव की युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। झींझक क्षेत्र के औरंगाबाद के रहने वाले युवक व कानपुर के रहने वाले एक युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। मैथा पीएससी प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि बुधवार को आरटीपीसीआर से 68 व एंटीजन किट से 68 लोगों की जांच की गई है। सीएमओ ने बताया कि जिले के अब कुल 45 एक्टिव केस हैं।
संक्रमण बढ़ा तो बने 15 नए हॉट स्पाट
कानपुर देहात। लोगों की लापरवाही के चलते जिले में फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। एक सप्ताह में 45 नए कोरोना मरीज मिल चुके हैं। हॉटस्पाट भी बढ़ते जा रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि इस समय जिले में 15 हॉट स्पाट हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए 17 लोगों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें