कानपुर देहात/झींझक। बुधवार को जिला कुष्ठ रोग अधिकारी, झींझक क्षेत्र के भट्ठे में काम करने वाले भट्ठे में काम करने वाले मजदूर व डेरापुर के एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1816 हो गई।
कोरोना से बचाव की अपील के बावजूद लोग संजीदा नहीं हो रहे हैं। संक्रमण दोबारा तेजी से पांव पसार रहा है। बाजार व सरकारी दफ्तरों में भी लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे और बिना मास्क के सड़कों पर निकल रहे हैं। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। डेरापुर में निकले युवक की तलाश की जा रही है। अभी तक कोरोना से 27 लोगों की मौत हो चुकी। स्वास्थ्य कर्मियों को ज्यादा से ज्यादा सैंपल लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को बान गांव में 15 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। संवाद