अकबरपुर सीएचसी में वैक्सीनेशन कराते जिला समन्यवक प्रवीण मिश्रा।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में 12 बूथों पर फ्रंट 794 लाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। जिले के अस्पतालों में बने पांच बूथों पर 528 के सापेक्ष 48 ने वैक्सीनेशन कराया। 15 बूथों पर जिले में 61.1 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो सका।
शुक्रवार को फ्रंट लाइन वर्करों को दूसरी डोज देने के लिए 12 बूथ लगाए गए। जिसमें 849 के सापेक्ष 794 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। 93.5 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्करों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। पांच बूथो पर 528 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जानी थी। इसमें महज 48 लोग ही वैक्सीनेशन कराने पहुंचे। सबसे ज्यादा सीएचसी हवासपुर में 97.6 व जिला अस्पताल में 96.7 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। जिले में कुल 1377 के सापेक्ष 842 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। टीकाकरण के बाद किसी को भी दिक्कत नहीं हुई। फ्रंट लाइन वर्करों ने कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाने के बाद खुशी जताई। नोडल अफसर डॉ. एमके जतारया ने बताया कि वैक्सीनेशन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी सामने नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बूथों पर जाकर टीकाकरण का जायजा लिया। (संवाद)