सिकंदरा (कानपुर देहात)। कस्बा मे आईएचएसडीपी (इंटीग्रेटेड हाउसिंग एंड स्लम डेवलपमेंट प्रोग्राम) के तहत शनिवार को 42 लाभार्थियों को प्रमाण सौंपे जाएंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री अजीत पाल मौजूद रहेंगे।
शुक्रवार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राजाराम ने बताया कि सिकंदरा कस्बे में आईएचएसडीपी योजना के तहत 204 आवास बने हैं। 46 पात्रों का चयन कर लिया गया है। उन्हें शनिवार को आवास आवंटन प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इसके पहले 42 लाभार्थियों को आवंटन किया जा चुका है। कार्यक्रम बिरहाना चौराहे के पास बने आवास परिसर में होगा। बेघरों ने डीएम डा. दिनेश चंद्र से शिकायत कर बताया था कि आवास तैयार होने के बाद आवंटन नहीं किया जा रहा है। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताकर 15 दिनों के अंदर आवास आवंटन के निर्देश दिए थे। संवाद