फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गर्भवती समेत पांच और कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/रसूलाबाद। गर्भवती समेत पांच लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। गुरुवार को स्वास्थ्य टीम ने कोरोना संक्रमित गर्भवती को कानपुर भेजा गया। जबकि, अन्य को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कानपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में रसूलाबाद में युवक, मैथा में एक युवती कोरोना पॉजिटिव निकली। गुरुवार दिन में हुई एंटीजन किट जांच में रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव की गर्भवती कोरोना पॉजिटिव निकली। प्रसव के लिए रसूलाबाद मैटरनिटी विंग गई थी। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे कानपुर भेज दिया गया।
वहीं, अकबरपुर में एक युवक, नेहरू नगर रसूलाबाद में किशोरी कोरोना संक्रमित निकली। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1472 हो गई है। संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए टीम को निर्देश दिए गए हैं। जिले में कोरोना से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 1359 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें