फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम को खिलाई हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन दवा

विज्ञापन
बारा के क्वारंटीन सेंटर में तैनात स्वास्थ्य व सुरक्षा कर्मियों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की द? - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में अभी तक भले ही एक भी कोरोना पॉजिटिव न मिला हो, लेकिन अफसर काफी सतर्कता बरत रहे हैं। संदिग्धों के लिए बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करने पहुंची जेडी कानपुर मंडल ने स्वास्थ्य व सुरक्षा कर्मियों को मलेरियारोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की दवा खिलवाई।
विज्ञापन

यह दवा हाईरिस्क में काम करने वाले लोगों को ही दी जाती है। मंगलवार को जेडी कानपुर मंडल डॉ. अनीता सिंह ने क्वारंटीन सेंटर बनाए गए बारा स्थित इंजीनियरिंग कालेज का निरीक्षण किया था। उन्होंने कोरोना संदिग्धों का इलाज कर रहे संक्रामक रोग नोडल व डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा समेत छह स्वास्थ्य व पुलिस कर्मियों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन दवा खिलाई।
उन्होंने बताया कि ऐतिहात के तौर पर मलेरियारोधी दवा खिलाई गई है। उधर, मंगलवार को जेडी ने अपने सामने ही गंदे पड़े गलियारे व कमरों की सफाई कराई। बुधवार शाम जेडी ने गजनेर स्थित 30 बेड के कोरोना अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मौके पर एक ही पल्स मापने की मशीन न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

186 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव
संक्रामक रोग नोडल डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि मंगलवार तक जिले से कुल 269 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमे से 186 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अन्य 83 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अभी तक एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। उधर, बुधवार को कंट्रोल रूम की सूचना पर रसूलाबाद के तिशाह डोमन में राजस्थान से आए एक व्यक्ति का सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया। उसे गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किया गया। डेरापुर के सनिहापुर गांव में महाराष्ट्र से आए दो युवकों व राजस्थान के एक युवक को जांच के बाद बारा स्थिति एक इंजीनियरिंग कालेज में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें