फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी को फैलने से बचाएगा कवच

विज्ञापन
मैथा में अमीनों को प्रशिक्षण देते एसडीएम व तहसीलदार - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। जिले में अभी तक कोरोना की चपेट में कोई नहीं है। किसी भी ग्राम सभा, नगर पंचायत व नगरपालिका में कोरोना संक्रमित मिलता है तो आपरेशन कवच से संक्रमण रोकने की रूपरेखा बना ली गई है।
विज्ञापन

सीडीओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि किसी ग्राम पंचायत में कोरोना संक्रमित मिलने पर लेखपाल व ग्राम सचिव का दायित्व होगा कि गांव के लोग दूसरे के संपर्क में न आ सकें। इसलिए ग्राम पंचायत को तीन किलोमीटर की परिधि व आबादी को दृष्टिगत रखते हुए जोन बनाए जाएंगे। सभी संपर्क मार्ग पुलिस के सहयोग से बैरियर लगाकर बंद कर दिए जाएंगे। इन बैरियर पर तीन शिफ्टों में अमीनों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वह गांव में आने और जाने वालों का ब्योरा एक रजिस्टर में दर्ज करेंगे।
उस न्याय पंचायत में चिकित्सकों की टीम घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करेगी। गांव में ही स्थाई केंद्र बनाया जाएगा। उधर, तहसील मैथा में अमीनों और लेखपालों को ऑपरेशन कवच के तहत करने वाले कार्य और तैयारियों का प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम रामशिरोमणि ने बताया कि इस तरह की जानकारी मिलते ही टीमें समन्वय के साथ आपरेशन कवच में जुट जाएंगी। तहसीलदार रामशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें