फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Active Cases In Kanpur: कोरोना से एक और मौत, 38 नए संक्रमित मिले, रैंडम सैंपलिंग

Sun, 28 Mar 2021 10:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोरोना से एक और रोगी की मौत हो गई। शहर के 30 क्षेेत्रों में संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों से त्योहार मनाने घर लौट रहे लोग भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रविवार को नए 38 संक्रमित मिले। उन्हें इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन


शहर में एक्टिव केस की संख्या 287 हो गई है। अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हजार 420 है। इनमें 32 हजार 289 अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो गए। हैलट में भर्ती कोरोना संक्रमित 58 साल की महिला रोगी की मौत हो गई।

वह रामबाग की रहने वाली थी। उन्हें हाइपरटेंशन, हाईपोथायरायडिज्म रहा है। कोरोना संक्रमण के बाद दोनों फेफड़ों में निमोनिया भी हो गया। इसके अलावा नए कोरोना संक्रमित बर्रा, फहीमाबाद, आनंदपुरी, अर्मापुर, चमनगंज, विष्णुपुरी, श्याम नगर, ग्वालटोली, इंद्रानगर, पनकी, कैंट, खलासी लाइन, यशोदानगर, जूही, भन्नानापुरवा आदि क्षेत्रों में मिले हैं।
विज्ञापन


बाहर से लौटने वालों में संक्रमित पाए गए लोग रायबरेली, फतेहपुर, कानपुर देहात के हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 3639 सैंपल लिए। विशेष सर्विलांस अभियान के तहत 256 और रूटीन में 3383 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें