रूरा (कानपुर देहात)। एक सप्ताह पूर्व मंडौली गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर 108 एंबुलेंस कर्मी का शव मिलने के मामले में रविवार को दो सहकर्मियों पर हत्या व साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
बीती 20 मार्च की सुबह मंडौली गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव के पास आधार कार्ड मिला। इसी से उसकी शिनाख्त बेला, औरैया के रहने वाले कन्हैया (22) के रुप में हुई। वह जिले में ही 108 एंबुलेंस कर्मी था। शनिवार को मृतक एंबुलेंस कर्मी के चाचा नवीन प्रताप ने भतीजे के साथ काम करने वाले दो सहकर्मी अंशु व गोपाल पर हत्या व साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ श्यामजीत सिंह ने बताया कि विवेचना के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।