फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Active Cases In Kanpur: कोरोना संक्रमण तेज, सात की मौत, 258 नए संक्रमित

Tue, 06 Apr 2021 09:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हैलट में संक्रमण विभाग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की गति में उछाल आ रहा है। बहुत तेजी से लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना से सात और रोगियों की मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा 862 पर पहुंच गया है। कोरोना संक्रमित कई रोगी गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर है। इसके साथ ही मंगलवार को नए 258 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


नगर में कोरोना एक्टिव केस 1525 हो गए हैं। खासतौर पर बुजुर्ग और कोमॉर्बिड संक्रमितों की स्थिति आक्सीजन सेच्युरेशन लेवल घटने से गंभीर है। हैलट में रविवार और सोमवार को पांच रोगियों की मौत हुई थी। इन  मौतों का आंकड़ा मंगलवार को अपडेट किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ दो मौत मंगलवार को हुई हैं। इनमें अनवरगंज के रहने वाले 77 साल के एक वृद्ध रोगी हैं। इसके अलावा 57 की कोरोना संक्रमित महिला की मौत हुई है। वह मूलत: कानपुर देहात की रहने वाली हैं लेकिन काफी अरसे उनका निवास शहर में हो गया था।

इसके अलावा हैलट के कोविड अस्पताल में आठ रोगी गंभीर हालत में है। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 72 बताई जा रही है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा के मुताबिक अब तक शहर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 34 हजार 880 हो गई है। इनमें 32 हजार 493 रोगी अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं।

मंगलवार को 40 और रोगी कोरोना से जंग जीत कर संक्रमण मुक्त हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 6161 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। 34 हजार 138 घरों के सर्वे में 374 लक्षण युक्त व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। इनमें 319 के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें