फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Active Cases In Kanpur: कोरोना के 28 नए संक्रमित मिले, एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव

Wed, 24 Mar 2021 01:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी सेे फैल रहा है। शहर में हर रोज नए संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को कानपुर में कोरोना के 28 संक्रमित और मिले हैं। स्वरूपनगर के एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


अब कुल संक्रमितों की संख्या 33252 हो गई है। एक्टिव केस अब 170 हो गए हैं। धीरे-धीरे संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को नए संक्र मित जवाहर नगर, गोविंद नगर, स्वरूपनगर, आजाद नगर, इंद्रा नगर, गीता नगर, साकेत नगर, जूही, दबौली, बेनाझाबर, फूलबाग, लालबंगला, कल्याणपुर आदि क्षेत्रों में मिले हैं।

अब तक 32241 संक्रमित अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज से ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को छह और रोगी होम आइसोलेशन में संक्रमण से मुक्त हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 5018 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें