कानपुर में चकेरी के चाणक्यपुरी में धर्मांतरण कराने के आरोप में जेल भेजे गए अभिजीत व रजत की रिमांड के लिए शनिवार को कोर्ट में बहस हुई। इस पर 20 मार्च को कोर्ट फैसला सुनाएगी। विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने चार मार्च को चाणक्यपुरी स्थित एक फ्लैट में धर्मांतरण का खेल किए जाने का आरोप लगा हंगामा किया था।
दूसरे दिन जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने खुद जांच पड़ताल की तो आरोप सही पाए गए। पुलिस ने अभिजीत व रजत समेत आठ के खिलाफ धर्मांतरण की धारा में रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया था। पुलिस ने उनके पास से कुछ संदिग्ध सामग्री भी बरामद की थी। थाना प्रभारी रत्नेश सिंह के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए कोर्ट से उनकी एक सप्ताह की रिमांड मांगी गई है। 20 को फैसला सुनाया जाएगा।