फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण प्रकरण : आदित्य करता था बात, प्रेरित होकर छात्र पढ़ने लगा था नमाज

Wed, 23 Jun 2021 04:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

  • बिठूर के ज्योति बधिर स्कूल के 10वीं के छात्र से वीडियो कॉल पर करता था बात
  • अब्दुल बने आदित्य ने हलीम मुस्लिम कॉलेज में भी पढ़ाया था इस्लाम का पाठ
विज्ञापन
उमर के पुश्तैनी घर पर जांच-पड़ताल... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदित्य गुप्ता से अब्दुल कादिर बने काकादेव निवासी मूक बधिर छात्र ने धर्म परिवर्तन के लिए दूसरों को भी प्रेरित करना शुरू कर दिया था। बिठूर के ज्योति बधिर स्कूल के दसवीं के छात्र का उसने काफी हद तक माइंड वॉश कर भी लिया था। वह भी नमाज पढ़ने लगा था। हालांकि धर्म परिवर्तन से पहले ही मामला खुल गया। यह भी पता चला है कि आदित्य कई बार हलीम मुस्लिम कॉलेज में जाकर छात्रों को सांकेतिक भाषा में संबोधित भी कर चुका है। यहां भी कुछ गैर मुस्लिम लोग इकट्ठा किए जाते थे।

विज्ञापन


आदित्य करीब डेढ़ साल पहले उमर के संपर्क में आया और धर्म परिवर्तन कर लिया। मो. उमर ने आदित्य का इस्तेमाल करना शुरू किया। उसने आदित्य को जिम्मेदारी सौंपी कि बिठूर स्थित ज्योति बधिर स्कूल के छात्रों को इस्लाम के बारे में बताए। इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित करे। अगस्त 2020 में जब ऑनलाइन क्लास शुरू हुईं तो वीडियो कॉल से आदित्य ने एक छात्र का माइंड वॉश करना शुरू किया। 

नौकरी, शादी और पैसों का लालच दिया। व्हाट्सएप चैट पर भी इसी तरह की बातचीत करता था। स्कूल के प्रिंसिपल रामदास पाल के मुताबिक आदित्य के संपर्क में जो छात्र आया था, उसका व्यवहार काफी हद तक बदल गया था। वह नमाज पढ़ने लगा था। मामले की जानकारी हुई तो परिजनों को बताया गया। परिजनों ने गोविंदनगर थाने में शिकायत की। दोनों पक्ष इकट्ठा हुए। पुलिस के सामने पूरा मामला रखा गया। हालांकि बातचीत से पूरा मामला सुलझा लिया गया। 
विज्ञापन


जिनका धर्म परिवर्तन कराते, उनको देते टारगेट
जांच एजेंसियों की जांच में पुष्टि हुई है कि आरोपी पहले छात्रों का माइंड वॉश करते हैं फिर धर्मांतरण कराते हैं। जब पूरी तरह से वो उनके वश में हो जाते हैं तो यही काम इन छात्रों से करवाना शुरू कर देते हैं। टारगेट दिया जाता था कि अधिक से अधिक लोगों को धर्मांतरण के लिए तैयार करें। मूक बधिर बच्चे होने की वजह से उन पर किसी का शक नहीं जाता। 

स्कूल में आया था एक संदिग्ध टीचर
एटीएस की जांच में पता चला कि बिठूर स्थित मूक बधिर स्कूल में डेढ़-दो साल पहले एक शिक्षक आया था। एक-दो बार उसे कमरा बंदकर बच्चों को पढ़ाते देखा गया। पता चला कि वह इस्लाम के बारे में बताता था। वीडियो भी दिखाता था। इसके बाद उसे स्कूल से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें