फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ब्लैक फंगस रोगी की आंख निकाली, दो रोगी डिस्चार्ज, आंख की सर्जरी के पहले रोगी की दूसरी आंख बच गई

Wed, 23 Jun 2021 01:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नेत्र रोग विभाग की टीम ने एक आंख की सर्जरी की है और दूसरी आंख में दवा डालकर बचाया जा रहा है। हैलट में ब्लैक फंगस के कारण आंख की पहली सर्जरी नेहरू नगर के युवक की हुई थी।
विज्ञापन
कानपुर हैलट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर हैलट में भर्ती ब्लैक फंगस के रोगी की एक आंख की सर्जरी करनी पड़ी। उन्नाव के रहने वाले 70 वर्षीय रोगी को कोविड के बाद ब्लैक फंगस का संक्रमण हो गया था। आंख से संक्रमण मस्तिष्क में फैल रहा था।
विज्ञापन


इस पर नेत्र रोग विभाग की टीम ने एक आंख की सर्जरी की है और दूसरी आंख में दवा डालकर बचाया जा रहा है। हैलट में ब्लैक फंगस के कारण आंख की पहली सर्जरी नेहरू नगर के युवक की हुई थी। संक्रमण दूसरी आंख में भी रहा है लेकिन उसे बचा लिया गया।

मंगलवार को युवक को डिस्चार्ज भी कर दिया गया। इसी तरह ब्लैक फंगस की एक महिला रोगी की भी आंखों को इलाज से बचा लिया गया। रोगी को डिस्चार्ज किया गया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति सक्सेना ने बताया कि ब्लैक फंगस के 40 रोगी इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


आंख निकले बच्चे का शोध आईजेएआर में
कानपुर  करीब एक महीने पहले उन्नाव से आए बालरोगी जिसकी आंखें कैंसर के कारण निकल आई थीं, उस पर शोध इंडियन जर्नल ऑफ एप्लाइड रिसर्च ( आईजेएआर) में प्रकाशित हुआ है। जब यह बच्चा आया तो हैलट के नेत्र रोग विभाग के डॉक्टर इसकी आंखें देखकर घबरा गए थे।

बाद में रोगी की जांच कराई गई तो कैंसर की पुष्टि हुई। रोगी को एसजीपीजीआई लखनऊ भेज दिया गया। उसे एक्यूट माइलाइड ल्यूकीमिया की पुष्टि हुई थी। नेत्ररोग विभागाध्यक्ष डॉ. परवेज खान ने बताया कि रोगी एसजीपीजीआई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें