फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्वेंशन सेंटर नामकरण युद्ध: सुषमा स्वराज बनाम श्याम बिहारी…नाम पर रार जारी, सांसद के पत्र पर महापौर की आपत्ति

Sat, 18 Jan 2025 06:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कन्वेंशन सेंटर का नाम पं. श्याम बिहारी मिश्र के नाम पर रखने को लेकर शहर के 27 व्यापारी संगठनों ने अपनी सहमति दी है। इसके लिए सभी संगठनों की कार्यकारिणी में इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के हवाले से सांसद को दिया है।
विज्ञापन
चुन्नीगंज कन्वेंशन सेंटर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में इस वर्ष जून में बनकर तैयार हो रहे चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर के नामकरण को लेकर भाजपा जनप्रतिनिधियों में पत्र युद्ध शुरू हो गया है। सांसद रमेश अवस्थी ने व्यापारियों की मांग पर इस कन्वेंशन सेंटर का नाम पूर्व सांसद स्व. श्याम बिहारी मिश्र के नाम पर रखने का एक पत्र नगर आयुक्त को 24 दिसंबर को लिखा था।

विज्ञापन

नगर निगम के सूत्रों से पता चला है कि महापौर ने सांसद को पत्र भेजकर इस कन्वेंशन सेंटर का नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के नाम पर रखने की बात कही है। दरअसल, 22 दिसंबर को उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने सांसद रमेश अवस्थी को पत्र सौंपा था।

Trending Videos

अब तक कोई अधिकारिक चर्चा नहीं की गई
इसमें मांग की थी कि कन्वेंशन सेंटर का नाम भाजपा के पूर्व सांसद व व्यापारियों के राष्ट्रीय स्तर के नेता श्याम बिहारी मिश्र के नाम पर रखा जाए। इसके बाद सांसद ने नगर आयुक्त को पत्र भेजा था। यह पत्र उस समय भेजा गया था जब नगर निगम सदन चल रहा था। बताया जा रहा है कि सदन में कन्वेंशन सेंटर के नामकरण की बात किसी के जरिये आई, लेकिन उस पर कोई अधिकारिक चर्चा नहीं की गई।

सदन में कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ
खास बात यह है कि उद्योग व्यापार मंडल की ओर से जो पत्र सांसद को दिया गया, उसमें विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया और पूर्व प्रत्याशी सुरेश अवस्थी के हस्ताक्षर हैं। इन सभी ने श्याम बिहारी मिश्र के नाम पर अपनी सहमति जताई है। हालांकि अभी तक कन्वेंशन सेंटर के किसी भी नाम को लेकर नगर निगम सदन में कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ है।

27 व्यापारी संगठनों ने पारित किया प्रस्ताव
कन्वेंशन सेंटर का नाम पं. श्याम बिहारी मिश्र के नाम पर रखने को लेकर शहर के 27 व्यापारी संगठनों ने अपनी सहमति दी है। इसके लिए सभी संगठनों की कार्यकारिणी में इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के हवाले से सांसद को दिया है।

सुषमा स्वराज हमारी पार्टी की बड़ी नेता रही हैं। उनका पूरा सम्मान है लेकिन कानपुर के कन्वेंशन सेंटर का नाम पूर्व सांसद और व्यापारी नेता श्याम बिहारी मिश्र के नाम पर रखने के लिए इसलिए आग्रह किया गया है क्योंकि वे यहां के स्थानीय नेता रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारियों का नेतृत्व किया है। देश का हर व्यापारी उनसे जुड़ा है।  -रमेश अवस्थी, सांसद

पहले से तय है सुषमा स्वराज का नामजब सेंटर का शिलान्यास हुआ था, तब कार्यकारिणी समिति ने लिखकर दिया था कि नामकरण सुषमा स्वराज के नाम पर किया जाए। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही नामकरण किया जाता है। इस कारण उस समय नामकरण नहीं किया गया था। अब इसका नामकरण सुषमा स्वराज के नाम पर होगा।  -प्रमिला पांडेय, महापौर

पं. श्याम बिहारी मिश्र ने धर्म, जाति, भाषा से ऊपर उठकर हर छोटे, मझोले, बड़े व्यापारियों और पटरी कारोबारियों का सहयोग किया है। महानगर से लेकर देश भर में उन्हें चाहने वाले हैं। ऐसे में उनके नाम पर इस सेंटर का नामकरण उचित रहेगा।  -सुरेंद्र मैथानी, विधायक

सुषमा स्वराज हम सभी की आदर्श हैं। पं. श्याम बिहारी मिश्र कानपुरवासियों से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के नेता रहे हैं। इस वजह से उनके नाम पर सेंटर का नामकरण करने के लिए बड़ी संख्या में व्यापारियों और लोगों ने सांसद को पत्र सौंपा है। इस संबंध में महापौर को भी जानकारी है।  -मुकुंद मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष, उप्र उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन

91 करोड़ रुपये से बन रहा सेंटर
स्मार्ट सिटी योजना के तहत चुन्नीगंज में 91.20 करोड़ रुपये से कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण 2024 में ही पूरा होना था लेकिन भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से एनओसी देने में समय लगने की वजह से देरी हुई। अब यह जून में बनकर तैयार हो जाएगा। यह शहर का पहला ऐसा सेंटर होगा जहां पर सांस्कृतिक, सामाजिक गतिविधियों का संचालन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें