फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खेल का मैदान बना अखाड़ा, खिलाड़ियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 16 Dec 2021 03:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खेल के दौरान हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्व. रतन लाल शर्मा स्टेडियम किदवई नगर में चल रही मंडली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदान अखाड़े में तब्दील हो गया। मानक से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी होने पर कन्नौज की टीम ने विरोध किया तो निर्णायक मंडल ने कन्नौज के खेल अनुदेशक व उनके साथ आए खिलाड़ियों को मैदान में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन


जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित मंडली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कानपुर और इटावा टीम के बीच कबड्डी मैच का मुकाबला चल रहा था।

तभी कन्नौज और इटावा के खिलाड़ियों ने विरोध जताते हुए कहा कि कानपुर नगर के खिलाड़ी मानक से अधिक आयु वर्ग के हैं। जिसके बाद कानपुर टीम और कन्नौज टीम के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कन्नौज के खेल अनुदेशक दिलीप कुमार पाल का आरोप है कि निर्णायक मंडल के राजेश यादव व अमित गौड़ इसी बीच आए और हम लोगों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


जिससे कि दिलीप कुमार पाल, निलेश, विपिन व दो खिलाड़ी सीमा, नईम चोटिल हो गए। मौका मिलते ही कन्नौज और इटावा की टीम मैदान छोड़कर बाहर भाग गई। तभी किसी ने घटना की जानकारी डायल 112 में दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। किदवई नगर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीएसए पवन तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

खिलाड़ियों को सुबह का खाना शाम को नसीब हुआ
बाहर जिले से आए खिलाड़ियों का कहना है कि दो दिन से दोपहर का खाना शाम के समय दिया जा रहा है। जबकि खेल आयोजकों से कई बार इसके लिए कहा गया, मगर किसी ने भी बच्चों की समस्या नहीं सुनी। पहले दिन खाना शाम को चार बजे वितरित किया गया, दूसरे दिन खाना लगभग तीन बजे वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें