छात्रों को व्यावहारिक उपकरण प्रदान करना है उद्देश्य
इससे छात्रों के प्रदर्शन और मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। इस पहल के तहत इंटरएक्टिव सत्र, समूह गतिविधियां और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की ओर से ध्यान सत्र आयोजित किए जाएंगे। आईआईटी डीन प्रो. प्रतीक सेन ने कहा इस पहल का उद्देश्य आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से छात्रों को ऐसे व्यावहारिक उपकरण प्रदान करना है, जो उन्हें तनाव को प्रभावी ढंग से दूर कर जीवन को बेहतर बनाने में मदद करें। इस अवसर पर आईआईटी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य डॉ. महेश गुप्ता, एसोसिएट डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. ताजदरुल हसन सैयद, प्रोजेक्ट एक्जीक्यूटिव ऑफिसर श्वेता कुमार, राजीव नांबियार, एपेक्स बॉडी सदस्य करन गर्ग, अर्चित सक्सेना और दीप गर्ग भी उपस्थित रहे।