फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फंदे से लटकता मिला कंटेनर चालक का शव, हंगामा

Sat, 04 Apr 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के बाघपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब कंटेनर चालक का शव नीम के पेड़ में फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर आए परिजन ने कार सवारों पर मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने व चौकी में पिटवाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। नाराज परिजन ने कार्रवाई की मांग करते हुए शिवली-कल्यानपुर मार्ग जाम कर दिया। अफसरों से बात नहीं बनी तो राज्यमंत्री व पूर्व सांसद मौके पर पहुंचे। नाराज परिजन को कार्रवाई का आश्वासन दिलवाकर शांत करवाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शिवली थाना क्षेत्र के बाघपुर के किसानों ने गांव के ही कंटेनर चालक रंजीत (26) पुत्र मौजीलाल का शव शुक्रवार सुबह श्याम बाबू के खेत में खड़े नीम के पेड़ में गमछे के फंदे से लटकता देखा। उसने शर्ट नहीं पहन रखी थी, साथ ही पैर जमीन में रखे हुए थे। फंदे से शव लटकने की जानकारी गांव में होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। रंजीत के पिता मौजी लाल, चाचा मुकेश, चचेरी बहन काजल व परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
चचेरी बहन काजल ने बताया कि बताया कि भाई फिरोजाबाद से कंटेनर में माल लाद कर गुवाहटी के लिए निकला था। बुधवार को भाई घर आया था। कंटेनर में खामी आ जाने पर गुरुवार शाम चार बजे के करीब घर से कंटेनर की खामी दूर करवाने के लिए जा रहा था। गांव में कंटेनर एक कार से छू गया। आरोप लगाया कि इस पर कार सवार लोगों ने भाई के साथ मारपीट की। उसका मोबाइल, 20 हजार रुपये व ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया। जानकारी होने पर वह भाई व परिजन के साथ चौकी में शिकायती पत्र देने के लिए पहुंची थी। वहां पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने से मना कर दिया। इस पर बहन ने पुलिस से भाई को छोड़ने को कहा। काजल का आरोप है कि चौकी में मौजूद एक महिला ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने चौकी में भी भाई को पिटवाया। इस दौरान भाई गुहार लगाता रहा। इसके बाद वह लोग घर चली आईं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह उन्हें भाई का शव एक पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। नाराज परिजन ने सुबह नौ बजे शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर एएसपी राजेश पांडेय, एसडीएम राजकुमार पांडेय, सीओ आलोक कुमार, सीओ संजय सिंह, थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजन को शांत करवाने का प्रयास किया। इसी बीच राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी भी मौके पर पहुंचे और परिजन को कार्रवाई व हर संभव मदद दिलवाने का आश्वासन देकर शांत करवाया। इसके बाद 10:30 बजे के करीब सड़क से लोग हटे। तब पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
................................................
बहस के दौरान महिला सिपाही से हाथापाई, एएसपी ने बचाया
कंटेनर चालक का शव मिलने के बाद से परिजन लगातार पुलिसिया कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे। समझाने के दौरान एक महिला कांस्टेबल से कुछ महिलाओं की नोकझोक होने लगी। इसी बीच भीड़ ने पुलिस पर धमकाने का आरोप लगा दिया। इससे उग्र महिलाओं ने महिला सिपाही के साथ हाथापाई कर दी। पास में मौजूद एएसपी राजेश पांडेय, अपराध निरीक्षक शीलेंद्र यादव ने आगे आकर सिपाही को बचाया। साथ ही परिजन को समझाने का प्रयास किया तो नाराज महिलाएं पीछे हट गईं।
................................
बोले जिम्मेदार
गुुरुवार शाम चार बजे बाघपुर चौकी के पास दो पक्षों के लड़ने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक कार की रंजीत के कंटेनर से टक्कर हो जाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्ष चौकी पहुंचे थे, रंजीत का घर पास होने के चलते उसकी बहनें भी साथ में थीं। रंजीत के बुलाने पर सवा छह बजे के करीब कंटेनर मालिक भी चौकी आ गए थे। दोनों पक्ष में कार की मरम्मत करवा देने पर समझौता हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष चौकी से चले गए थे। छानबीन में पता चला है कि कार चालक के एक रिश्तेदार बाघपुर में ही रहते हैं। उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में रात 8:30 बजे रंजीत को देखा गया है। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब रंजीत का शव फंदे से लटका होने की जानकारी मिली थी। मामले में कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी - राजेश पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें