फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में मारी टक्कर, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/सैफई। नवीन मंडी में आलू उतारकर वैदपुरा क्षेत्र चकूपुरा गांव लौट रही ट्रैक्टर-ट्राॅली में गुरुवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे आईटीआई चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से दबकर किसान की मौत मौत हो गई। ट्रॉली पलटने से कानपुर-आगरा लेन पर आधा घंटा यातायात बाधित रहा। क्रेन से हटवाकर यातायात को सुचारू किया गया।
विज्ञापन


रामकिशोर (55) निवासी वैदपुरा क्षेत्र के गांव चकूपुरा किसान हैं। वह गुरुवार को शहर की नवीन मंडी में आलू देने के लिए एक व्यापारी को आए थे। आलू देकर वह रात करीब साढ़े 11 बजे नेशनल हाईवे होकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में आईटीआई चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। इसमें रामकिशोर दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्राॅली के नीचे दबे किसान को निकालकर जिला पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी चालक को भी हिरासत में ले लिया है।



खेती किसानी से पालते थे परिवार
रामकिशोर का भतीजे बलवीर ने बताया कि चाचा के पास लगभग 35 बीघा खेती है। वह खेती किसानी करके ही घर का पालन पोषण करते थे। उनके दो बेटे उपेंद्र (35), राहुल (24) व दो बेटियां अंजू और नेहा हैं। बेटियों की अभी शादी नहीं हुई है। बड़ा बेटा मानसिक रूप से बीमार है। ऐसे में चाचा ही पूरे परिवार का पालन पोषण करते थे। तीन साल पहले चाची का बीमारी से निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें