फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मधुमक्खियों के हमले से 18 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के गांव भतोरा के पास स्थित मंदिर में हवन के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने तीन बच्चों सहित 18 लोगों को डंक मारकर घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


ग्राम भतोरा निवासी गोविंद के घर के पास स्थित मंदिर में शुक्रवार को पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसमें उनके रिश्तेदार और गांव के अन्य लोग भी शामिल हुए थे। यज्ञ में श्रद्धालु आहुतियां दे रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे पूजा कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के डंक से अंश (2) पुत्र गोविंद, अनुष्का (9) पुत्री अजय पाल, गौरी (8) पुत्री रिंकू, गोविंद (30), आकांक्षा (29) पत्नी गोविंद बाबू, अजय पाल (55), लक्ष्मी (50) पत्नी अजय पाल, रश्मि (23), पन्नालाल, अमन सहित 18 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ लोग फिरोजाबाद, दिल्ली और सिकंदरा के निवासी भी हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें