फर्रुखाबाद की नवाबगंज सीएचसी में शनिवार देर रात पुलिसकर्मी निजी वाहन से मरीज को लेकर पहुंचे। स्ट्रेचर से मरीज न ले जाने पर सिपाही ने फार्मासिस्ट से गाली-गलौज कर अभद्रता की। सिपाही पर हाथापाई का भी आरोप लगाया गया।
जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद सीएचसी पर रात में कोई डॉक्टर नहीं रुक रहा है। देर रात बबना चौकी के सिपाही वैन से एक मरीज को लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि नशेड़ी से मारपीट की गई थी। सिपाही ने फार्मासिस्ट से मरीज को अस्पताल ले जाकर भर्ती करने को कहा। फार्मासिस्ट ने कहा कि मरीज ले जाना वार्ड ब्वॉय का काम है। इसी को लेकर बात बढ़ गई। फिर सिपाही ने जमकर गाली-गलौज व अभद्रता की। इसका वीडियो वायरल हो गया।