14 फरवरी को ही मृतका की शादी हुई थी
घटना की जानकारी होने पर घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर मृतका के पिता बिठूर निवासी अजय, भाई शिवम समेत अन्य परिजन पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि गत 14 फरवरी को ही मृतका की शादी हुई थी। उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उपनिरीक्षक के अनुसार मृतका के परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु के कारणों की सही जानकारी मिल सकेगी। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।