फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सड़क हादसे में सिपाही ने गंवाई जान, घर लौटते समय बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Mon, 13 Apr 2026 09:14 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे एक सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। समन तामील कराकर चौकी वापस जा रहे सिपाही की बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जनपद के बजरिया बरहान खांडा निवासी केशव यादव (30) पुत्र मुन्नालाल रसूलाबाद थाना क्षेत्र की कहिंजरी चौकी में तैनात थे। सोमवार शाम वह पहाड़ीपुर गांव समन तामील कराने गए थे और करीब सात बजे वापस चौकी लौट रहे थे जैसे ही वह पहाड़ीपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, सामने से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सिपाही उछलकर दूर जा गिरे और उनका हेलमेट भी टूट गया। इसी दौरान किसी अन्य घटना की जांच कर लौट रहे क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार और थानाध्यक्ष एसएन सिंह की नजर सड़क किनारे गिरे सिपाही और सरकारी बाइक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत वाहन रोककर घायल सिपाही को सरकारी गाड़ी से सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल फोटो-केशव यादव - फोटो : amar ujala

यहां डॉ. सौरभ शाक्य ने जांच के बाद सिपाही को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही एएसपी राजेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के जिम्मेदार वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें