फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में सड़क हादसा: हाईवे पर लोडर से टकराई कार, हेड कांस्टेबल की मौत

Fri, 18 Feb 2022 11:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव सड़क हादसे में सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। सिपाही लखनऊ पुलिस लाइन में चालक के पद पर तैनात था। गुरुवार रात वह छुट्टी लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन
उन्नाव में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गुरुवार रात कार की तेज रफ्तार लोडर से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह (46) की मौत हो गई। अनिल फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के रातूपुर गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन


वर्तमान में लखनऊ पुलिस लाइन में चालक थे। गुरुवार देर रात वह कार से घर जा रहे थे। दही थाना क्षेत्र में पावर हाउस के सामने हादसा हो गया और वह कार में ही फंस गए। पुलिस ने मशक्कत के बाद उन्हें कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उससे पहले ही उनकी सांसें थम गई थीं।

मृतक के छोटे भाई सुभाष सिंह ने बताया अनिल 1996 बैच के सिपाही थे। मृतक की पत्नी रिंपी व दो बेटे सदमे में हैं। लोडर चालक भाग गया है। पुलिस लोडर का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें