फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Kanpur: ट्रक की टक्कर से कॉन्स्टेबल की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 28 Aug 2023 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Road Accident: प्रभारी गणेश तिवारी ने बताया कि ट्रक की टक्कर से कॉन्स्टेबल की मौत हुई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक सिपाही जयवीर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रामादेवी सब्जी मंडी में ट्रक की टक्कर से सड़क पार कर रहे कॉन्स्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। साथ ही, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूल रूप से इटावा के लखना गांव निवासी जयवीर सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल थे।


वह वर्तमान में नौबस्ता थाने में तैनात थे और चकेरी थाने के क्वार्टर में निवास कर रहे थे। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। सोमवार सुबह वह रामादेवी सब्जी मंडी में सब्जी लेने गए थे। तभी सड़क पार करने के दौरान रामादेवी की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
इससे जयवीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। कार्यवाहक थाना प्रभारी गणेश तिवारी ने बताया कि ट्रक की टक्कर से कॉन्स्टेबल की मौत हुई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें