Kanpur News: पीड़ित सिपाही ने बताया कि 11 मार्च को उनकी ड्यूटी काकादेव स्थित गुटैया क्रॉसिंग में लगी हुई थी। रात करीब आठ बजे वह रेलवे ट्रैक पर खड़ी ऑटो व ई-रिक्सों को हटवा रहे थे। तभी करीब आधा दर्जन लोग आए और उनसे मारपीट करने लगे।
कानपुर में गुटैया क्रॉसिंग पर तैनात ट्रैफिक सिपाही को रेलवे लाइन से ऑटो-ई रिक्शा हटावाना महंगा पड़ गया।आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने सिपाही के साथ मारपीट की। किसी तरह भागकर सिपाही ने अपनी जान बचाई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सिपाही ने काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हापुड़ के रहमतपुर जखेड़ा निवासी जयविंद्र सिंह यातायात पुलिस में तैनात हैं।
विज्ञापन
11 मार्च को उनकी ड्यूटी काकादेव स्थित गुटैया क्रॉसिंग में लगी हुई थी। रात करीब आठ बजे वह रेलवे ट्रैक पर खड़ी ऑटो व ई-रिक्सों को हटवा रहे थे। तभी करीब आधा दर्जन लोग आए और उनसे मारपीट करने लगे। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। सिपाही ने मामले की शिकायत काकादेव थाने में की। थाना प्रभारी काकादेव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों पर रिपोर्ट दर्जकर उनकी पहचान की जा रही है।