Kanpur News: इस मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का निर्माण नगर निगम ने कराया है। इस सेंटर की मशीनों सहित सभी उपकरण जेआईजेड जर्मनी ने निःशुल्क उपलब्ध कराए हैं।
कानपुर पनकी में के सरायमीता में बुधवार सुबह महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर (एमआरएफ) का उद्घाटन किया। यहां रोज पांच मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण करेगा। इसके साथ ही प्लास्टिक, कांच बेचकर कमाई भी होगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त के अनुसार, जर्मनी ने अत्याधुनिक तकनीक से कूड़े के निस्तारण के लिए कानपुर सहित देश के तीन शहरों को चुना। इस मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का निर्माण नगर निगम ने कराया गया। इस सेंटर की मशीनों सहित सभी उपकरण जेआईजेड जर्मनी ने निःशुल्क उपलब्ध कराए हैं।
नगर निगम को आय भी होगी
यहां तकनीकी विधि से कूड़े का सेग्रीगेशन कराया जाएगा। इससे नगर निगम को आय भी होगी। उद्घाटन समारोह में जीआईजेड जर्मनी के प्रतिनिधि, जोन-5 के जोनल अधिकारी विनय प्रताप सिंह, नगर निगम के अधिशासी अभियंता (पर्यावरण) दिवाकर भास्कर आदि मौजूद रहे।