तिंदवारी। बिल जमा न होने पर बिजली विभाग ने बीआरसी का कनेक्शन काट दिया। कंप्यूटर कक्ष प्रभारी/लिपिक राजेंद्र कुमार ने बताया कि कनेक्शन के बाद बिजली बिल नहीं जमा किया गया।
यह बढ़कर सात लाख हो गया। बिन बिजली काम प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी पेड़ों की छाया में बैठने को मजबूर हैं। उधर, एबीएसए राजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि बिजली कनेक्शन काटे जाने की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।