फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, सेवायोजन विभाग ने की ये शुरुआत

Thu, 05 Sep 2019 04:28 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कंपनियों (नियोजकों) को सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल पर जोड़ा जाएगा। इसके लिए सेवायोजन विभाग की ओर से बुधवार को 16 सदस्यीय टीम बनाई गई है जिन्हें क्षेत्रवार जिम्मेदारी देकर नियोजकों से पोर्टल पर पंजीकरण कराने का कहा जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में निकलने वाली सरकारी, निजी, अर्द्घ सरकारी या फिर संविदा की नौकरियों की जानकारी सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर देने के निर्देश दिए हैं। सभी युवाओं का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।
 
विज्ञापन

सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि नौ से 23 सितंबर तक अभियान चलाकर इकाइयों के पंजीकरण के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। टीम आईआईए, पीआईए, कोपेस्टेट आदि इकाइयों के पदाधिकारियों से विभाग के पोर्टल में पंजीकरण कराने को कहेगी।

बताया कि ऑनलाइन 217 नियोजक पोर्टल पर पंजीकृत हैं। ऑफलाइन सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों की संख्या 600 से ज्यादा है। शहर में एक लाख 23 हजार से ज्यादा बेरोजगार विभाग में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें