शिक्षिका के पति ने पहाड़ पर चढ़कर आत्महत्या की दी चेतावनी
- फोटो : अमर उजाला
महोबा के राजकीय बालिका इंटर कालेज में वरिष्ठता सूची के आधार पर प्रधानाचार्य पद के लिए दो शिक्षिकाओं में लंबे से समय में चल रहे विवाद ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। एक शिक्षिका के पति ने सोशल मीडिया में 24 घंटे के अंदर पत्नी को चार्ज न दिए जाने पर आत्महत्या की चेतावनी दे दी। इतना ही नही वह ऐतिहासिक गोखारगिरि पहाड़ में चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।
शहर के जीजीआईसी में प्रधानाचार्य का पद रिक्त होने पर वहां की शिक्षिका सरगम खरे को दो वर्ष पहले प्रधानाचार्य का चार्ज दिया गया था। इसके बाद एक वर्ष पहले पनवाड़ी से स्थानांतरण होकर आईं प्रवक्ता संतोष सिंह ने वरिष्ठता के आधार पर प्रधानाचार्य का चार्ज दिए जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां आवेदन किया लेकिन 9वीं व 11वीं के रजिस्ट्रेशन होने और सरगम खरे का नाम व नंबर डाल दिए जाने पर अगले सत्र में प्रधानाचार्य का पद दिए जाने का आश्वासन दिया।