फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मूर्ति तोड़ने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मे म​णिक​र्णिका घाट पर तोड़फोड़ के विरोध मे एसीएम को ज्ञापन देते कांग्रेस नगर ग्रामी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। वाराणसी में मणिकर्णिका घाट को स्थानीय प्रशासन की ओर से तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी की महानगर और ग्रामीण इकाई की ओर से सोमवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को साैंपा।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दोनों इकाइयों के अध्यक्ष पवन गुप्ता और संदीप शुक्ला ने ज्ञापन के माध्यम से मांग रखा कि आध्यात्मिक और संस्कृतिक धरोहरों को नष्ट करने वाले दोषियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही मणिकर्णिका घाट के सौंदर्यीकरण मूर्तियों एवं मंदिरों की पुनर्स्थापना और निर्माण में स्थानीय काशी वासियों से वार्ता करके उनके सुझाव लिए जाएं। कहा कि साक्ष्य छुपाने के लिए उसे एआई जेनरेटेड बताया जा रहा है। अध्यक्षों ने कहा कि संस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को नष्ट किया जा रहा है। पार्टी नेताओं ने प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य और उनके शिष्यों के साथ की अभद्रता का भी विरोध किया।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे टण्डन, महेंद्र भदौरिया, उमेश दीक्षित, यूथ इकाई अध्यक्ष अब्दुल माबुद्,उषा रानी कोरी,प्रतिभा अटल पाल,मदन मोहन शुक्ला,राजीव द्विवेदी,रितेश यादव,रमाकांत मिश्रा,लकी सैमुअल सिंह,पदम मोहन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग माैजूद रहे।
विज्ञापन




अध्यक्ष पवन गुप्ता,राज लक्ष्मी सिंह, राजेश गौतम,इकलाक़ अहमद, अजय श्रीवास्तव,नरेंद्र चंचल, जावेद जमील,जलील अहमद अंसारी, राज किशोर वर्मा,धर्मेंद्र सिंह, रवि तिवारी, अब्दुल मबूद,सुरेन्द्र भदौरिया,मनोज वाल्मीकि,आसिफ इक़बाल,सुशील सोनी,अमिताभ दत्त मिश्रा,फ़ुजैल जमीं,अर्मेंद्र सिंह, डॉ आर के सिंह,गोविन्द गुप्ता, पूनम तिवारी, कपिल जायसवाल,संजय सिखर आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें