फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कांग्रेस में फिर से होगा जिलाध्यक्षों का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा की तर्ज पर संगठन का नए सिरे से सृजन करने के लिए कांग्रेस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में प्रत्येक जिले के लिए आब्जर्वर घोषित कर दिए। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि घोषित किए गए आब्जर्वर जिला इकाइयों में नए अध्यक्षों का चयन करेंगे। इससे माना जा रहा है कि पार्टी जिला इकाइयों को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
विज्ञापन

महानगर और देहात सहित अन्य जनपदों में पार्टी के अंदर इस आदेश के आने के बाद अजीब से सन्नाटा है। कहा जा रहा है कि पार्टी की राष्ट्रीय इकाई को यह जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिला इकाइयों में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी चल रही है। इस वजह से संगठन का काम अच्छे ढंग से नहीं हो पा रहा है। यह भी पता चला है कि शिकायतें मिलने के बाद पार्टी की राष्ट्रीय इकाई ने अपनी एक खुफिया टीम लगाकर सभी जिलों से इसकी रिपोर्ट तैयार कराई थी। इसके आधार पर यह फैसला लिया गया है। खास ताैर पर उत्तर प्रदेश में जिला इकाइयों के नए सिरे से गठन के विषय में कहा जा रहा है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पिछले लोकसभा चुनाव में जिस कांग्रेस को छह सीटों पर जीत हासिल हुई थी, इस बार ऐसा न हो इसके लिए पार्टी ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें