फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- भाजपा, सपा और बसपा ने अपराधियों को हमेशा ही दी है शरण

Sun, 05 Jul 2020 12:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घायल सिपाहियों का हालचाल लेने रीजेंसी अस्पताल पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौबेपुर मुठभेड़ में घायल हुए सिपाहियों से शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, नसीमुद्दीन सिद्धीकी एवं राकेश सचान ने मुलाकात की। रीजेंसी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उनके परिजनों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान अजय कुमार लल्लू ने भाजपा के साथ सपा और बसपा पर भी हमला बोला। कहा कि इन तीनों पार्टियों ने अपराधियों को हमेशा ही शरण दी है। कहा कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। उन्होंने बताया कि परिजनों की मांग है कि दोषी की सजा केवल मौत मिलनी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी स्वरूप नगर स्थित शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा के घर गए। भाई से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। बताया कि उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इस दौरान दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, एडवोकेट राजीव द्विवेदी, विधायक सोहेल अंसारी, पूर्व विधायक संजीव दरियावादी, पवन गुप्ता, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें