कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लू'
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर, नागरिकता संशोधन कानून के बीच कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार को अति पिछड़ों और दलितों के मुद्दे पर घेरा। शनिवार को यहां पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में दलितों, अति पिछड़ों और महिलाओं पर सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है।
आरोप लगाया कि योगी सरकार उत्पीड़न करने वालों को संरक्षण दे रही है। कानपुर देहात के मंगटा गांव में 13 फरवरी को भीम कथा के दौरान मारपीट में कई लोग घायल हो गए थे। प्रदेश अध्यक्ष इस घटना के घायलों को देखने शनिवार को उर्सला अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने कहा कि दलितों, अति पिछड़ों और महिलाओं की लड़ाई कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ेगी। कहा कि कानपुर देहात में दबंगों ने साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया, कांग्रेस विधानमंडल नेता आराधना मिश्रा मोना आदि मौजूद रहे।