फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर का दावेदारों से सवाल, टिकट मिल गया तो जीतोगे कैसे...गणित बताइए, ये भी कहा

Fri, 19 Jan 2024 03:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर ने लोकसभा टिकट के दावेदारों से सवाल किया। पूछा कि टिकट मिल गया तो जीतोगे कैसे...गणित बताइ।
विज्ञापन
तिलक हाल मे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी कोआर्डिनेटर राहुल रिछारिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में गुरुवार को कांग्रेस के टिकट दावेदारों और संगठन में पद चाहने वालों की बैठक हुई। पार्टी कार्यालय मेस्टन रोड पर हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर राहुल रिछारिया व कानपुर प्रभारी राहुल राय ने सभी दावेदारों से सवाल पूछे।

विज्ञापन

दावेदारों से पूछा कि टिकट मिल गया, तो वोट पाकर जीतने की गणित बताइए। कांग्रेस की इस तैयारी से एक बात और तय मानी जा रही है कि सपा के बजाय महानगर की लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि जो पद अभी तक खाली है और जो पदाधिकारी निष्क्रिय हैं।
उनकी जगह नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। यह सब फरवरी के पहले सप्ताह तक कर लिया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी से रिक्त पदों पर पूर्ति के लिए प्रस्ताव मांगा गया। आलोक मिश्रा, नरेश चंद्र त्रिपाठी, हरप्रकाश अग्निहोत्री, करिश्मा ठाकुर, मदन मोहन शुक्ल, पवन गुप्ता ने दावेदारी संबंधी सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें