कानपुर देहात । बलवंत हत्याकांड मामले में गुरुवार को अभियोजन गवाह वादी मुकदमा के अस्वस्थ होने के कारण मामले में सुनवाई आगे बढ़ गई। अब मामले में अदालत ने 25 जनवरी की तिथि नियत की है। शिवली के सरैया लालपुर निवासी बलवंत की 12 दिसंबर 2022 को पुलिस पिटाई से मौत हो गई थी। मामले में तत्कालीन एसओजी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही है। वादी पक्ष के अधिवक्ता जीतेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को मामले में गवाह वादी मुकदमा के अस्वस्थ होने के कारण मामले में जिरह नहीं हुई है। अब अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 25 जनवरी की तिथि नियत की है।