फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने टिकट के साथ ठोकी अध्यक्षी की दावेदारी, गोविंदनगर उपचुनाव के दावेदारों का परखा दम

Fri, 05 Jul 2019 12:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राहुल गांधी सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
कानपुर के गोविंदनगर उपचुनाव और संगठन की मजबूती परखने आए अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव रोहित चौधरी और लोकसभा प्रभारी पंकज उपाध्याय पार्टी के भीतर चल रही खींचतान से रूबरू हुए। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तिलक हॉल पहुंचे दोनों पदाधिकारियों ने उपचुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों का दम परखा।

इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से एक-एक कर मुलाकात की। इस दौरान वर्तमान शहर संगठन के विरोधियों और समर्थकों ने पदाधिकारियों को बदलने और बरकरार रखने की जानकारी अपने-अपने नजरिए से दी। शिकवे-शिकायतों का भी दौर चला।

 

कार्यकारी नगर उपाध्यक्ष शादाब आलाम ने लोकसभा चुनाव में छावनी विधानसभा के वार्डों में कांग्रेस को कम वोट मिलने की रिपोर्ट दी। बैठक में पूर्व विधायक अजय कपूर, विधायक सुहेल अंसारी की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही। पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। इस दौरान शंकरदत्त मिश्र, हरप्रकाश अग्निहोत्री, आलोक मिश्रा, पवन गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, कृपेश त्रिपाठी, संदीप शुक्ला, कमल शुक्ल बेबी, महेंद्र त्रिपाठी आदि रहे।

चार दावेदारों सामने आए
गोविंद नगर उपचुनाव लड़ने के लिए चार दावेदार सामने आए हैं। बीते विधानसभा चुनाव में गोविंद नगर सीट से लड़े अंबुज शुक्ला, 2012 में इसी विधानसभा से चुनाव लड़े डॉ. शैलेंद्र दीक्षित, पीसीसी सदस्य राजकुमार गुप्ता और कृष्णमणि देव सिंह ने दावेदारी की है।

 
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर भी हुई दावेदारी
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने सभी कमेटियां भंग कर दी है। नई शहर कमेटी का अध्यक्ष बनने की होड़ भी दिखाई दी। हाजी इफ्तिखार बेग और कमल जायसवाल ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। संगठन से नाराज चल रहे कई कांग्रेसियों ने अंदरखाने दावा किया।

कार्यकारी शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के समर्थक भी डटे रहे। बैठक के बाद दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि फिलहाल आलाकमान से उन्हें किसी प्रकार के बदलाव का निर्देश नहीं मिला है। उपचुनाव में टिकट का फैसला आलाकमान तय करेगा। वह अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें