लोकसभा चुनाव में होने वाले महागठबंधन से अभी कांग्रेस बाहर नहीं हुई है। सभी दल महागठबंधन को लेकर मंथन करने में लगे हैं। ये बातें प्रदेश संगठन मंत्री तरुण पटेल ने यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कही।
बढ़पुर स्थित उत्सव गेस्ट हाउस में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश संगठन मंत्री तरुण पटेल ने कहा कि कांग्रेस जन भागीदारी यात्रा का उद्देश्य महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। अब तक प्रदेश के 47 जिलों में यात्रा जा चुकी है।