पार्टी में चल रही असमंजस की स्थिति को देखते हुए कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अतीक अहमद ने अपनी गतिविधियां को फिलहाल विराम दे दिया है। अतीक का कहना है कि सब कुछ सामान्य होने पर वह फिर से अपनी विधानसभा में लौटेंगे।
अतीक अहमद को लेकर उनकी पार्टी में ही विरोध चल ही रहा है तो दूसरी पार्टियों के प्रत्याशी भी सतर्क हैं। ऐसे में लोगों में चर्चा है कि क्या वह कैंट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं। टिकट की घोषणा होने के बाद अतीक ने अपने क्षेत्र में धमाकेदार इंट्री की थी।