फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर शहीदों के परिजनों को सांत्वना, फौजियों के बच्चों को दिए मिठाई, पटाखें

Sun, 30 Oct 2016 06:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शहीद के समाधिस्थल पर ग्रामीणों से बात करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांगरमऊ उन्नाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश कुमार सिंह ने रविवार को शहीद कैलाश यादव के गांव सुल्तानपुर का दौरा किया। यहां उन्होंने शहीद की जीवनी का शिलालेख समाधिस्थल पर लगवाने की घोषणा की। शहीद के भाई अवधेश यादव की शिकायत पर उन्होंने आश्वासन दिया कि शहीद के वारिसों को 20 लाख रुपये की सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य की नौकरी के लिए वह जल्दी ही मुख्य सचिव और जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे। उन्होंने बच्चों की शिक्षा का प्रबंध करने का आश्वासन दिया। उधर, इसी संदर्भ में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डा. मुन्ना अल्वी तथा सपा नेता जाहिद खान ने भी शनिवार की शाम जिलाधिकारी से उनके आवास पर मुलाकात की। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शासन को भेजी गई चिट्ठी दिखाई और कहा कि वह जल्द से जल्द शहीद के परिवार को मिलने वाली सभी सहायता उपलब्ध कराएंगे। 
विज्ञापन

उधर, चित्रकूट मुख्यालय के आसपास के गांव में रहने वाले लोग देश के बार्डर में तैनात सैनिकोें के घर में दीपावली मनाने के लिए सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित रविवार को पहुंचे। बच्चों को मिठाई व पटाखें देकर परिवार के सदस्यों को दीपावली की बधाई दी। वही भारत उदय संस्थान के कार्यकर्ता ने भी सैनिकों के घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों को मिष्ठान का वितरण किया। इस मौके पर आशीष कुमार रघुवंशी, विनोद सिंह, कमलेश पटेल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें