यूपी के उरई जिले में मोहर्रम की दसवीं का प्रसाद खाकर दस से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इस घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सभी बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उरई स्थित बजरिया इलाके में गुरुवार की देर शाम मोहर्रम की दसवीं पर माजिद ने कार्यक्रम आयोजित किया था। वहीं पर प्रसाद के रूप में लड्डू बांटे गए थे। लड्डू खाते ही दस लोगों की हालत बिगड़ गई। इन सभी लोगों को उल्टियां होने लगीं। लोगों की हालत बिगड़ती देख प्रसाद वितरण रोक दिया गया। बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिला प्रशासन की ओर से लड्डू की जांच कराई जा रही है। जिस दुकान से लड्डू खरीदे गए थे उससे भी पूछताछ की जा रही है।