फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉम्प्लेक्स अग्निकांड: मददगार बनकर लूट ले गए माल, खंगाले जाएंगे सीसीटीवी फुटेज

Sat, 01 Apr 2023 01:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में हुए अग्निकांड में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अग्निकांड के बाद मददगार बनकर आए कई लोगों ने दुकानों से माल लूट लिया। जब पुलिस को पता चला तो उन्हें खदेड़ा गया।
विज्ञापन
कॉम्प्लैक्स अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निकांड के बाद मददगार बनकर आए कई लोगों ने दुकानों से माल लूट लिया। पुलिस ने भी उन्हें मददगार व दुकानदार समझा और कुछ कहा नहीं लेकिन जब पुलिस को पता चला तो उन्हें खदेड़ा गया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि अगर ऐसा हुआ है तो गंभीर है। सीसीटीवी कैमरों से ऐसे लोगों को चिन्हित करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पांचों व्यावसायिक कॉम्प्लेक्सों में नहीं था आग बुझाने का कोई इंतजाम
अग्निकांड में प्रभावित पांचों व्यावसायिक कॉम्प्लेक्सों में आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं था। जांच के दौरान यहां किसी भी प्रकार का हाइड्रेंट या आग बुझाने के कोई उपकरण नहीं मिले। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग इसीलिए एक के बाद एक इमारत तक पहुंची, क्योंकि दमकल गाड़ियों को समय से पानी नहीं मिल सका। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि फायर गाड़ियों को पानी के इंतजाम के लिए जेड स्क्वायर, साउथ एक्स मॉल और फजलगंज स्थित आरएसपीएल से पानी लेने के लिए जाना पड़ा। दूर से पानी का इंतजाम होने की वजह से ही तेज हवाओं ने आग को और बढ़ा दिया और हालात इतने खराब हुए। टॉवरों के एक ओर चौड़ी सड़क है, वहीं पीछे एक पतली सी गली है। अगर सेटबैक होता तो आग बुझाने में ज्यादा मदद मिल सकती थी।

विज्ञापन

आग बुझाने में लगी 55 गाड़ियां, कानपुर देहात की एक गाड़ी लौटी
कानपुर कमिश्नरेट के अग्निशमन विभाग के बेड़े में करीब 25 फायर गाड़ियां हैं। इसके अलावा पुलिस कश्मिनर ने एयरफोर्स व सीओडी से तीन-तीन फायर टेंडर मंगवाए। इंडियन आयल कारपोरेशन के अलावा लखनऊ से एक व प्रयागराज से दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मंगवाए गए। लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात, कन्नौज और फतेहपुर से भी फायर टेंडर आए। हालांकि कानपुर देहात में आग लगने की घटना के बाद वहां की दो गाड़ियों को लौटना पड़ा।

ये भी पढ़ें- कॉम्प्लैक्स अग्निकांड: सात करोड़ की गाड़ी कंडम पड़ी, जरूरत पर लखनऊ से मंगाई गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें