फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों के बाप से शादी तय करने का युवती ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में इमाम पर उसकी बेटी ने अधिक उम्र के व्यक्ति से शादी तय करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। इमाम की बेटी ने हाथ की नस काटने की भी कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने पामा पुलिस चौकी में शिकायत कर बताया कि उसके पिता रनिया की एक मस्जिद में इमाम हैं। वह उसकी शादी करने के लिए एक सप्ताह पूर्व हरियाणा ले गए थे। वहां उसकी शादी अधेड़ से तय कर दी थी। उसके पहले से ही दो बच्चे हैं। उसके साथ शादी करने से इंकार करने पर पिता ने पिटाई की। हरियाणा से किसी तरह से निकल कर वह रविवार रात गांव पहुंची।
इसके बाद सोमवार को दादी और चाचा के साथ पामा चौकी जाकर शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि मां की मौत के बाद पिता उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। उसने हाथ की नस काटने की भी कोशिश की, लेकिन घर के लोगों ने उसे पकड़ लिया। पामा चौकी इंचार्ज विमल कुमार ने कहा कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें