चित्रकूट की एक मोबाइल शॉप पर एक ग्राहक के साथ अभद्रता करना कोतवाली के सिपाही को महंगा पड़ गया। कोतवाली में तैनात सिपाही अनस खान को बुधवार को पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने निलंबित कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि दो दिन पूर्व शहर के ट्रैफिक चौराहे के पास ही एक मोबाइल दुकान पर पहाड़ी थाने के दो सिपाही मोबाइल बनवाने आए थे। दुकान पर कुछ अन्य ग्राहक भी मौजूद थे। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि किसी बात को लेकर सिपाही से विवाद होने लगा तो उन्होंने कोतवाली में तैनात सिपाही अनस खान को बुलाया।
सिपाही अनस ने शिकायतकर्ता के साथ अभद्रता की। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद अभद्रता करने पर सिपाही को निलंबित किया गया है।