यूपी के चित्रकूट जिले में बुधवार को बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के कैलाह गांव में खेत में काम कर रहे किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार खेत के ऊपर से गुजरी 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिरने से किसान की मौत हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।