फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के वीडियो पोस्ट करने पर पूर्व सीएम की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान को तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है। उनके शिष्यों ने डीसीपी कार्यालय में ज्ञापन देकर शिकायत की है। बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के प्रतिनिधियों का आरोप है कि जानबूझकर वीडियो पोस्ट किए गए। प्रतिनिधिमंडल ने एसीपी बाबूपुरवा वीरेंद्र विक्रम को भी ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मंडल के प्रभारी अनुराग तिवारी और सह प्रभारी सत्य प्रकाश वर्मा के मुताबिक अखिलेश यादव के आधिकारिक एक्स हैंडल व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से पंडित धीरेंद्र शास्त्री के वक्तव्यों को मूल संदर्भ से अलग कर वायरल किया गया। इससे अनुयायियों और श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें