फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपी की बैठक: पुलिसवालों से कमिश्नर बोले- खुलेआम खनन हो रहा, नजर नहीं आता क्या?, आचरण सुधारने के सख्त निर्देश

Thu, 16 May 2024 09:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस कमिश्नर ने मीटिंग में डीसीपी से लेकर थाना प्रभारियों तक को फटकार लगाई। साथ ही, आचरण सुधारने के सख्त निर्देश दिए और कहा कि नहीं तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सचेंडी में पुलिसकर्मियों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक के जान देने और भीमसेन चौकी में शिकायतकर्ता की ही पिटाई के बाद पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बुधवार को ऑनलाइन मीटिंग ली। डीसीपी से लेकर थाना प्रभारियों तक को जमकर फटकार लगाई। कहा कि यह शर्म की बात है कि महाराजपुर में खनन में लगे डंपर की चपेट में आने से दंपती की मौत के मामले में कहने के बाद भी डंपर मालिक पर कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

महाराजपुर, नवाबगंज, कल्याणपुर, बिठूर, चौबेपुर, शिवराजपुर से लेकर ककवन तक में खनन हो रहा है। खनन में लगे डंपर खुलेआम दौड़ रहे हैं। आम लोग फोटो भेजकर जानकारी दे रहे हैं लेकिन पुलिस को कुछ नजर नहीं आ रहा। आखिर जोन के एसीपी, एडीसीपी और डीसीपी क्या कर रहे हैं। कहा कि यदि कोई सफेदपोश दबाव बना रहा है तो उसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दें। सीपी ने सख्त चेतावनी दी कि सभी पुलिसकर्मी व अधिकारी अपने आचरण को सुधारें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

समाज को सुधारने से पहले पुलिस महकमे को सुधारना जरूरी, भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की बनेगी सूची
पुलिस की कार्यशैली पर लगातार उठ रहे सवालों पर सीपी ने कहा कि चंद भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की वजह से पूरे महकमे की बदनामी हो रही है। मीडिया से लेकर आम जनता तक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है। साेशल मीडिया पर भी पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। इसलिए समाज को सुधारने से पहले महकमे को सुधारना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की सूची बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अपनी जिम्मेदारी समझें वरिष्ठ अधिकारी
पुलिस अधिकारियों की लचर कार्यशैली पर भी सीपी ने नाराजगी जताई। कहा कि किसी भी घटना के होने पर आधिकारिक पक्ष जितनी जल्दी हो, जारी करें। मंगलवार को सचेंडी के भीमसेन चौकी वाले मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्जन जारी न करने से छोटी सी बात बड़ी हो जाती है। वहीं विधायक और प्रशिक्षु आईपीएस के बीच हुए विवाद के दौरान एसीपी पनकी की चुप्पी, उच्चाधिकारियों को सूचना न देने और बीचबचाव न करने पर हैरानी जताई। कहा कि इसी वजह से मामले ने तूल पकड़ा और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ब्लैकमेल करने वाले पत्रकारों पर दर्ज करें रिपोर्ट
सीपी ने कहा कि आए दिन पत्रकारों द्वारा वसूली की शिकायतें आती हैं। ऐसे पत्रकारों के खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं ताकि समीक्षा कर उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा सके।

सांगा: अवैध खनन नहीं रोक पा रही पुलिस, शिकायत पर चिढ़ जाती है
सचेंडी में एक दिन पहले जान देने वाले युवक के मामले में बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा और सचेंडी थाना प्रभारी आईपीएस डॉ. अमोल मुरकुट के बीच हुई झड़प की शुरुआत अवैध खनन को लेकर हुई थी। वायरल वीडियो में विधायक की ओर से कहा जा रहा है कि अवैध खनन की वजह से क्षेत्र की सड़कें खराब हो रही हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र में अविश्वास फैल रहा है। इस पर सचेंडी थाना प्रभारी ने कहा था कि जो मामले आ रहे हैं, उन पर कार्रवाई हो रही है। इस पर विधायक ने कहा कि कार्रवाई होती तो खनन में लगे ओवरलोड वाहनों से इतनी दुर्घटनाएं नहीं होतीं। इस पर दोनों में झड़प हो गई। मामला इतना तूल पकड़ गया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से भी पुलिस से जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन

युवक की आत्महत्या के मामले में डीजीपी ने ली जानकारी
चकरपुर मंडी चौकी प्रभारी और सिपाही पर प्रताड़ना का आरोप लगा सुनील कुमार प्रजापति के जान देने का मामला शासन तक पहुंच गया है। डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर, घटना के बाद से फरार आरोपी पुलिसकर्मियों का अभी तक सुराग नहीं लगा है। दोनों के मोबाइल लगातार बंद जा रहे हैं। वहीं पुलिस सबूत इकट्ठा करने में जुटी है। सुनील का मोबाइल फोन फोरेंसिक लैब भेजने के साथ ही जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें